Posts

Showing posts from October, 2020

IPL 2020 : दोस्ती ने रोका आश्विन को फ्रिंच की विकेट लेने से; फैंस ने लिया आड़े हाथ!

दुबई में 5 अक्टूबर को आईपीएल 2020 का 19 वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। इस शानदार मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स ने विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को शिकस्त दी थी। जहां दिल्ली कैपिटल के खिलाड़ी और बेहतरीन स्पिनर आर अश्विन ने मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बेहतरीन बल्लेबाज आरोन फिंच को मांकडिंग आउट नहीं किया था। उस समय इसके पीछे की वजह यह मानी गई थी, कि पोंटिंग ने उन्हें ऐसा ना करने की चेतावनी दी थी। लेकिन, ऐसा नहीं था असल बात का खुलासा अब अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल के द्वारा कर दिया है। आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एरोन फिंच को आउट ना करने का कारण बताते हुए कहा, कि सोमवार को आईपीएल मैच के दौरान फिंच को नॉन स्ट्राइक पर क्रीज के बाहर जाने के बाद भी दोस्ती के वजह से उन्हें रन आउट नहीं किया और उन्हें अंतिम चेतावनी के रूप में यानी केवल नसीहत देकर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वे एक दूसरे को काफी अच्छी तरह से जानते हैं और 2018 में  किंग्स इलेवन पंजाब के तरफ से दोनों ने ...

DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराते हुए अंक तालिका पर नंबर वन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही दिल्ली कैपिटल्स!

  यूएई के शारजाह में खेले जा रहे इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग के 13वे सीजन का 23 वां मैच कल यानी शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया  इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह से हराया। कल के मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कल के टूर्नामेंट में एकतरफा जीत हासिल की इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार तीसरी जीत है। यहां बता दूं, कि श्रेय्स अय्यर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 में कुल 6 मैच खेले हैं,जिनमें से 5 मैचों में जीत हासिल करते हुए, अंकतालिका में नंबर वन की कुर्सी फिर से हासिल करली है और अब तक दिल्ली कैपिटल्स ने केवल एक हार स्वीकार किया है। कल के इस शानदार मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर सबसे पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। ऐसे में टॉस हारते हुए और राजस्थान रॉयल्स के न्योतें को कुबूल करते हुए, दिल्ली कैपिटल्स ने पह...