आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली और रोहित शर्मा का धमाल; देखिये पूरी लिस्ट!
विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, यह हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में रिलीज़ हुई आईसीसी वनडे रैंकिंग की सूचि में बोला गया है। गौरतलब है कि पिछले साल भी कोहली का स्थान इस सूचि में नंबर एक पर था। हालाँकि कोरोना महामारी की वजह से इस साल कोई भी खिलाड़ी ज्यादा मैच नहीं खेल पाया है , परन्तु भारतीय कप्तान विराट कोहली और हिट मैन रोहित शर्मा की रैंकिंग पर इस का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। भारतीय कप्तान इस वर्ष भी 871 पॉइंट्स के साथ सूचि में शीर्ष स्थान पर विराजमान हैं। दूसरी तरफ रोहित शर्मा भी 855 अंक से साथ अपनी जगह पर कायम हैं। सूचि में उनका स्थान दूसरे नंबर पर है। कोरोना काल में भारतीय टीम ने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। परन्तु काफी अन्य देशो की टीम्स ने पिछले कुछ दिनों में काफी सीरीज खेली हैं। गौरतलब है कि अभी हाल ही में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे और तीन टी 20 क्रिकेट मैच की सीरीज खेली गयी है। हालाँकि पाकिस्तान ने वनडे सीरीज जीत ली परन्तु पाकिस्तानी खिलाड़ियों को ...