Posts

Showing posts from August, 2020

IPL २०२०: सुरेश रैना के जाने से चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका !

इस साल CSK के जीतने के आसार बहुत कम नज़र आ रहे हैं I CSK के 12 खिलाड़ियो की कौविड रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद सुरेश रैना ने IPL के इस सीजन को छोड़ कर भारत वापस आने का फैसला लिया I हालाँकि सुरेश रैना ने अपनी वापसी का रीज़न कुछ पर्सनल समस्या को बताया है I  सुनने में आ रहा है कि इस साल CSK कि टीम IPL में हिस्सा नहीं लेगी I  CSK के मालिकों ने सुरेश रैना के फैसले का सम्मान करने का सोचा और इस बात पर वहीं विराम देने का फैसला किया । सूत्रों के अनुसार यह भी सुनने में आया है कि पठानकोट में उनके अंकल गुज़र गए हैं तथा उनके निजी रिश्तेदारो पर कुछ लोगो ने हमला किया है I अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वापस आने का सुरेश रैना का यह फैसला बिलकुल सही है।  यहाँ तक की टीम के CEO ने भी कहा कि “हम सुरेश रैना से उनकी वापसी पर कोई भी सवाल नहीं करना चाहते और हम उनकी परेशानी को समझते हैं ।”  क्यों हुआ सुरेश रैना के परिवार पर हमला ? सुरेश रैना के करीबी रिश्तेदारों पर 19 अगस्त की रात हमला हुआ जिसके चलते उनके अंकल का निधन हो गया तथा उनकी बुआ गंभीर रूप से ज़ख़्मी...

IPL 2020 के बाद वीवो प्रो कबड्डी लीग और बिग बॉस से भी हटा

Image
  चाइनीज स्मार्टफोन मेकर वीवो (Vivo) ने IPL 2020 के टाइटल स्पॉनसरशिप से बाहर होने के बाद दो और टाइटल स्पॉनसरशिप से अलग होने का फैसला किया है। यह जानकारी मामले से जुड़े सूत्रों ने दी है। माना जा रहा है कि वीवो अब प्रो कबड्डी लीग (PKL) और टेलीविजन शो Bigg Boss के टाइटल स्पॉनसरशिप से हट चुकी है। प्रो कबड्डी लीग को हर साल 60 करोड़ प्रो कबड्डी के लिए वीवो हर साल का 60 करोड़ और टेलीविजन शो बिग बॉस के लिए हर सीजन के लिए वह 30 करोड़ रुपये चुका रही थी। सूत्रों के मुताबिक, भारत और चीन टेंशन के कारण कंपनी के मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि वह इस साल ब्रांडिंग और प्रमोशन पर ज्यादा खर्च नहीं करेगी। कंपनी का फोकस रीटेल डिस्काउंट के जरिए प्रॉडक्ट बेचने पर होगा। जब तक दोनों देशों के बीच हालात सामान्य नहीं हो जाते हैं, तब तक वह इसी स्ट्रैटिजी के साथ आगे बढ़ने के बारे में सोच रही है। प्रो कबड्डी लीग टाइटल स्पॉनसरशिप से भी बाहर वीवो के प्रो कबड्डी लीग टाइटल स्पॉनसरशिप की बात करें तो 2017 में उसने स्टार इंडिया के साथ पांच सालों के लिए 300 करोड़ में डील साइन (20...

IPL2020: यूएई में चार महिला टीमें भीं शामिल होगी

Image
  आईसीसी टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन खारिज होने के साथ ही खुली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की राह ने महिला क्रिकेटरों के लिए भी खुशी का माहौल बना दिया है. दरअसल, आईपीएल का आयोजन यूएई में कराने का फैसला तो हो गया था, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं था कि महिला क्रिकेटरों के लिए भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोई योजना बनाई है या नहीं. लेकिन अब फैसला हो गया है कि पुरुषों की आईपीएल के साथ ही महिलाओं का भी आईपीएल जैसा एक टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ही खेला जाएगा.  सौरव गांगुली ने कर दी है पुष्टि बीसीसीआई ने भारत में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के चलते आईपीएल का आयोजन इस बार 19 सितंबर से 8 नवंबर तक कराने की घोषणा की है. रविवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक भी होनी है, जिसमें इस आयोजन से जुड़े मुद्दे तय किए जाएंगे. लेकिन महिला आईपीएल को लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं थी. हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने रविवार सुबह स्पष्ट कर दिया कि महिलाओं की आईपीएल भी आयोजित होने जा रही है. गांगुली ने कहा, “मैं इस बात ...

एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

Image
  भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज 39 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज 39 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने शनिवार को 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम दिया. धोनी ने दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था. हालांकि एमएस धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे. ऐसे में उनके प्रशंसक आईपीएल में धोनी को खेलते हुए देख सकते हैं. महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेला था. इसके अलावा धोनी ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था, जबकि वर्ल्ड कप सेमीफाइनल (9-10 जुलाई 2019) उनका आखिरी वनडे इंटरनेशनल रहा. धोनी वर्ल्ड क्रिकेट में इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की ...