IPL २०२०: सुरेश रैना के जाने से चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका !
इस साल CSK के जीतने के आसार बहुत कम नज़र आ रहे हैं I CSK के 12 खिलाड़ियो
की कौविड रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद सुरेश रैना ने IPL के इस सीजन को
छोड़ कर भारत वापस आने का फैसला लिया I हालाँकि सुरेश रैना ने अपनी वापसी
का रीज़न कुछ पर्सनल समस्या को बताया है I सुनने में आ रहा है कि इस साल
CSK कि टीम IPL में हिस्सा नहीं लेगी I
CSK के मालिकों ने सुरेश रैना के फैसले का सम्मान करने का सोचा और इस
बात पर वहीं विराम देने का फैसला किया । सूत्रों के अनुसार यह भी सुनने में
आया है कि पठानकोट में उनके अंकल गुज़र गए हैं तथा उनके निजी रिश्तेदारो
पर कुछ लोगो ने हमला किया है I अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वापस आने का
सुरेश रैना का यह फैसला बिलकुल सही है।
यहाँ तक की टीम के CEO ने भी कहा कि “हम सुरेश रैना से उनकी वापसी पर
कोई भी सवाल नहीं करना चाहते और हम उनकी परेशानी को समझते हैं ।”
क्यों हुआ सुरेश रैना के परिवार पर हमला ?
- सुरेश रैना के करीबी रिश्तेदारों पर 19 अगस्त की रात हमला हुआ जिसके चलते उनके अंकल का निधन हो गया तथा उनकी बुआ गंभीर रूप से ज़ख़्मी हैं और उनका इलाज चल रहा है I
- इसी के साथ-साथ उनके २ कसिन्स भी ज़ख़्मी हुए हैं मगर उनकी हालत अभी ठीक है I
- इसी के बाद 29 अगस्त को ही सुरेश रैना IPL में भाग ना लेने और वापस जाने की जानकारी दी I कहा जा रहा है कि वह इस मामले के चलते ही वापस लौटें हैं मगर कोई पक्की जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है I
- हमलावर कौन थे और इसके पीछे उनका क्या उद्देश्य था उसकी अभी पूछ-ताछ चल रही है I
क्यों थे सुरेश रैना टीम के लिए इतने ज़रूरी ?
आज तक 164 गेम्स में 4527 रनो का रिकॉर्ड सुरेश रैना ने सिर्फ IPL में
अपनी टीम के लिए बनाया है । उन्होंने अपनी बहुत ही शानदार बल्लेबाज़ी से
यह साबित किया है कि वो अपनी टीम के लिए जी-जान से खेलते हैं ।
शाने वाटसन ने यह खबर सुनने के बात दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि “पहले
से ही टीम के कितने खिलाड़ियों को क्वारंटाइन में रहना पड़ रहा है उसके बाद
सुरेश रैना की वापसी ने हमे बेहद दुखी कर दिया है । हम बस यही चाहते हैं
कि अब हम सावधानी बरते ताकि बाकि सभी टीम्स अच्छे से खेल सकें और IPL रद्द
करने की ज़रूरत ना पड़े ।”
सुरेश रैना कि वापसी का क्या असर पड़ेगा इस बार टीम पर?
जैसा कि हमने बताया सुरेश रैना टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाडी थे और
उनकी वापसी ने टीम को हिला कर रख दिया है I एम. अस . धोनी का भी यह आखिरी
मैच था I इसके चलते सारी ज़िम्मेवारी धोनी पर आ पहुची है I अब देखने वाली
बात यह होगी के इतनी मुश्किलों के बाद भी क्या CSK की टीम अच्छे से खेल
पायेगी? क्या इस बार वह बेहतरीन प्रदर्शन दे कर जीत हासिल कर पायेगी या
नहीं?
इस घटना का आयोजकों पर क्या असर पड़ा है ?
सुरेश रैना की वापसी से तो आयोजकों को कोई परेशानी नहीं है और सभी उनकी
निजी तकलीफ समझ सकते हैं I मगर इतने टीम मेंबर्स का रिजल्ट पॉज़िटिव होने
के बाद सभी अन्य खिलाड़ियों की देख रेख की ज़िम्मेवारी बड़ चुकी है I
- इन्फेक्शन के फैलाव को रोकना और सभी क्वारंटाइन खिलाड़ियों को सुविधाएं देना और उनका ध्यान रखना यह भी एक कड़ी परिस्क्षा है I
- सूत्रों की माने तोह BCCI ने CSK की टीम को बंगलौर में IPL से पहले सामूहिक कैंप के लिए चेतावनी दी थी मगर उस पर ज़ादा ध्यान ना देते हुए भी कैंप जारी रखा गया था I
- उस गलती की सजा अब टीम मेंबर्स को कही ना कही भुगतनी पड़ रही है । हम बस यही चाहते हैं कि आयोजन अच्छे से हो और सुरक्षा पूर्वक सभी खिलाडी खेल सकें I हम CSK के सभी खिलाड़ियों कि अच्छी सेहत कि कामना करते हुए, IPL का सफलतापूर्वक आयोजन देखना चाहते हैं I
अधिक जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ I हम समय-समय पर आपको सभी जानकारी देते रहेंगे I
Source :http://www.cricketkumbh.com/suresh-raina-ke-jaane-se-chennai-super-kings-ko-laga-bada-jhatka/
Comments
Post a Comment