बाबर आजम को पीछे छोड़ ये बल्लेबाज बना आईसीसी रैंकिंग का नंबर 1 बल्लेबाज!
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज काफी रोमांचक बन चुकी है। पहले तो जोस बटलर की घर वापसी ने सबको चौंका दिया। ऑस्ट्रेलिया की औसत प्रदर्शन भी निराशा का कारण बनी। जैसा सोचा था वैसा ही हुआ , इंग्लैंड ने अपना तीसरा मैच गवा दिया। पर तीसरे मैच में एक बात इंग्लैंड के पक्ष में रही। आईसीसी टी 20 क्रिकेट रैंकिंग में अब बल्लेबाजी की रैंक में पहला स्थान इंग्लैंड के बल्लेबाज ने हासिल कर लिया है।
जी हाँ , पकिस्तान के स्टार क्रिकेटर और टी 20 टीम के कप्तान बाबर आजम की नंबर वन रैंकिंग की बादशाहत अब ख़तम हो चुकी है। 33 साल के बाएं हाथ के इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज डेविड मलान ने शृंखला में कुल 129 रन जोड़ कर पांचवे पायदान से सीधे छलांग लगाते हुए पहले नंबर की जगह अपने कब्जे में ले ली है। आखिरी मैच में डेविड ने धुआँधार 66 रन की पारी खेली और ये मुकाम हासिल किया। डेविड की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दो नंबर तक रही है। कोरोना महामारी की वजह से काफी समय से मैच न खेल पाने के कारण रैंकिंग में दो पॉइंट्स का नुक्सान हुआ था। परन्तु अब इन्होने सीधे छलांग लगाई और आईसीसी टी20 रैंकिंग के बादशाह बन गए।
वही दूसरी तरफ अगर बात की जाए भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग की तो , सब से सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग केएल राहुल की थी। कोरोना महामारी से पहले राहुल दूसरे नंबर पर थे। वर्तमान रैंकिंग में राहुल दो पायदान निचे पहुँच गए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने नौवें स्थान पर कब्ज़ा जमाये हुए हैं।
सिर्फ डेविड ही नहीं , बल्कि इस सीरीज का फायदा जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो को भी हुआ। जॉनी बेयरस्टो ने शिरंख्ला में कुल 72 रन बनाये और पहली बार रैंकिंग में 19वां स्थान प्राप्त किया। जोस बटलर भी 121 रन बनाकर 40वें रैंक से सीधे छलांग लगाकर 28वें स्थान पर पहुँच गए हैं। कुल मिलकर देखा जाए तो इंग्लैंड ने मैच तो गवा दिया पर सीरीज पर कब्ज़ा जमाया साथ ही साथ बल्लेबाजों ने अपनी रैंकिंग्स भी बढ़ा ली। सिर्फ इतना ही नहीं इंग्लैंड की टीम ने भी ये सीरीज जीतने के बाद टी 20 रैंकिंग्स में नंबर एक पर अपना कब्जा जमा लिया है। वहीँ दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भी इंग्लैंड के साथ अभी हाल ही मैं एक टी 20 सीरीज खेली। जो कि ड्रा रही। सीरीज में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी औसत रहा। इसी कारण से पकिस्तान की टीम की रैंकिंग्स और पाकिस्तानी बल्लेबाजों की रैंकिंग्स में भी काफी गिरावट देखने को मिली।
रैंकिंग्स के उतार चढ़ाव में कही न कहीं कोरोना महामारी का भी योगदान है। गौरतलब है कि वर्तमान टाइम में जो टीमें कोई मैच खेल रही हैं , उनकी रैंकिंग्स में बढ़ोतरी होती है उनके प्रदर्शन के मुताबिक़। पर जो टीम्स अभी मैदान पर वापिस नहीं आयी हैं उनकी रैंकिंग्स बिना किसी खराब प्रदर्शन के खुद ही निचे की तरफ गिर रही हैं। असली रैंकिंग्स का पता तो तब ही चल पायेगा जा एक बार फिर से दुनिया की सभी क्रिकेट टीम्स फिर से मैदान पर आ जायें।
क्रिकेट की दुनिया से हर रहे हर समय कनेक्टेड। जुड़िये हमारे पेज के साथ और पाएं क्रिकेट से जुडी हर ब्रेकिंग न्यूज़ सब से पहले।
Source : http://www.cricketkumbh.com/dawid-malan-became-no-1-batsman-in-icc-t20-rankings/
Comments
Post a Comment