120 देशो में होगा आईपीएल का लाइव प्रसारण: पाकिस्तान में नहीं!

 पाकिस्तान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही।  ऐसा लगता है कि दुनिया के सभी देशो ने पाकिस्तान को बायकाट करना शुरू कर दिया है।  हालाँकि इसमें सबसे पहला नाम बेशक भारत का ही होना था।  दुनिया की सब से बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल ने भी पाकिस्तान में लाइव प्रसारण करने से मना कर दिया है।  

गौरतलब है कि आईपीएल का 13 वां सीजन 19  सितम्बर से यूएई में खेला जायेगा।  दुनिया के लगभग 120   देशो में आईपीएल का लाइव प्रसारण किया जायेगा।  इस साल आईपीएल की स्पोंसरशिप हॉटस्टार करेगा।  हॉटस्टार ने फैसला किया है कि पाकिस्तान में उनकी कंपनी आईपीएल का लाइव प्रसारण नहीं करेगी।  इसके अतिरिक्त अन्य देशो के लिए विभिन्न भाषाओ में आईपीएल का प्रसारण किया जायेगा।  अकेले भारत में ही कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, इंग्लिश और मराठी में आईपीएल का प्रसारण किया जायेगा।  

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस समय आर्थिक तंगहाली से जूझ रहा है।  ऐसे में आईपीएल की तरफ से भी पाकिस्तान का बायकाट पाकिस्तान के लिए नयी चुनोतिया लेकर आ सकता है।  भारत और पाकिस्तान के बिच पिछले कुछ दिनों में मतभेद काफी बढ़ चुके हैं। हालाँकि भारत को इस मतभेद का कुछ खासा फर्क नहीं पड़ा , परन्तु पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और अन्य व्यापर काफी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।  

इसके अतिरिक्त अफग़ानिस्तान और बांग्लादेश में अभी तक लाइव प्रसारण होने पर शंका की स्तिथि बनी हुयी है।  हालाँकि हॉटस्टार ने ये साफ़ कर दिया है कि उन्हें इन दो देशो में आईपीएल का प्रसारण करने में कोई दिक्कत नहीं है।  दोनों देशो की हुकूमत से बात चल रही है और आशा है कि  हॉटस्टार 120 देशो समेत इन दो मुस्लिम देशो में भी आईपीएल का लाइव प्रसारण करेगा।  

दूसरी तरफ जैसे जैसे आईपीएल नजदीक आ रहा है , खिलाड़ियों के ब्यान दर्शको में और ऊर्जा भर रहे हैं।  हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा कि वह धोनी के कायल हैं।  एक बल्लेबाज के तोर पर या फिर एक क्रिकेटर के तोर पर जिस तरह वो शांत रहते हैं और अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं वो कबीले तारीफ़ है।  जब तक वो मैदान पर हैं ऐसा माना जाता है कि धोनी किसी भी समय मैच पलट सकते हैं।  वार्नर ने कहा यदि कभी उन्हें आखिरी गेंद खेलने का मौका मिला तो वह धोनी की तरह मैच फिनिश करना चाहेंगे।  

आरसीबी के एक प्रमुख बल्लेबाज डिविलियर्स ने भी कोहली की खूब तारीफ़ की।  उनके मुताबिक कोहली में वो क्षमता है कि वो दूसरे खिलाड़ियों के लिए उदाहरण सेट कर सके।  जिस तरह से वो कप्तानी करते हैं पूरी टीम के लिए खेल काफी आसान हो जाता है।  हमें सिर्फ उन्हें फॉलो करना होता है और कोहली खुद टीम को आगे लेकर जाते हैं।  बदकिस्मती से हमारी टीम अभी तक आईपीएल में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पायी है।  पर इस सीजन के लिए हमारी टीम पहले से कई ज्यादा बेहतर करने के लिए बिलकुल तैयार है।  

पाकिस्तान को तो झटका लग चूका है, परन्तु भारत में दो महीने चलने वाला त्यौहार जल्द शुरू होने वाला है।  हॉटस्टार ने भी इस साल आईपीएल को ख़ास बनाने के लिए काफी नयी तकनीक शामिल की है।  जिनके द्वारा दर्शक स्टेडियम का मजा घर में उठा पाएंगे।  दर्शक अपनी वीडियो और सेल्फी लेकर अपनी पसंदीदा टीम या खिलाड़ी को चीयर कर पाएंगे।  इतने महीनो के लोकडाउन के बाद आईपीएल भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशियों का गुलदस्ता लेकर आया है।  

आईपीएल से जुडी हर खबर को सब से पहला जानने के लिए तुरंत लाइक और सब्सक्राइब करें हमारा पेज।  

Source : http://www.cricketkumbh.com/ipl-will-be-broadcast-live-in-120-countries-not-in-pakistan/

Comments

Popular posts from this blog

IPL 2020 : दोस्ती ने रोका आश्विन को फ्रिंच की विकेट लेने से; फैंस ने लिया आड़े हाथ!

DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराते हुए अंक तालिका पर नंबर वन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही दिल्ली कैपिटल्स!

श्रीसंत की “विनाशकारी स्विंग”; पूरा क्रिकेट जगत हैरान!