पकिस्तान बनाम इंग्लैंड टी-20 – पकिस्तान ने मैच जीत कर सीरीज में 1-1 की बराबरी की
पिछले मैच में मिली हार के बाद पकिस्तान की टीम को काफी ट्रोल किया गया। ट्रोल होने की सब से बड़ी वजह रहा कप्तान का हार के बाद सिर पकड़ कर बैठना। जिस की वजह से कई दिग्गज पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने उन्हें लताड़ा। हारना जीतना खेल का हिस्सा है परन्तु वसीम अकरम के हिसाब से ऐसी हरकतें बाकी खिलाडियों का मनोबल तोड़ने का काम करती हैं। खेर लगता है , कप्तान सहित बाकी खिलाड़ियों का इस ट्रोल पर काफी प्रभाव पड़ा और पूरी टीम ने आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन कर मैच पर कब्ज़ा जमाया। पाकिस्तानी पारी का सब से बड़ा आकर्षण रहे उन्नीस साल के हैदर अली , जिन्होंने मात्र 33 गेंदों में 54 रन की पारी खेल कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।
इंग्लैंड ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का निर्णय लिया। पकिस्तान की जीत का श्रेय टीम के अनुभवी खिलाडी मोहम्मद हाफिज को जाता है जिन्होंने धुआंधार रन की बौछार करते हुए 52 गेंदों पर नाबाद 86 रन की पारी खेली। हाफिज अपना ही सर्वोच्च स्कोर तोड़ने में असफल भी रहे। उनका सर्वाधिक स्कोर अभी तक 86 ही है। एक बार पहले भी वो 86 रन बनाकर आउट हो गए थे और इस बार भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। हाफिज ने चार चौके और छह छक्कों की मदद से नए खिलाडी हैदर अली के साथ मिल कर टीम के लिए 100 रन की साझदारी की। हैदर अली के आउट होने के बाद भी हाफिज ने अपनी आक्रामक पारी को जारी रखा। पाकिस्तान का कुल स्कोर 20 ओवर में 190 रहा।
जवाबी पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 185 रन पर सिमट गयी। इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने सर्वाधिक 61 रन जोड़े मात्र 33 गेंदों में। सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन ने टीम को ४६ रनो का योगदान दिया। परन्तु आखिरी दो बॉल में पकिस्तान ने मैच पलट कर रख दिया। आखिरी दो गेंदों पर इंग्लैंड को जीत के लिए बारह रन की जरुरत थी। क्रीज पर टॉम कुर्रेन मौजूद थे और गेंद हारिस रउफ के हाथ में थी। टॉम ने पांचवी गेंद पर एक छक्का जड़ दिया और टीम में जीतने की उम्मीद को एक बार फिर से जगा दिया। परन्तु आखिरी गेंद पर खिलाडी चूक गया और इंग्लैंड को ये मैच गवाना पड़ा। खेर ये मैच तो पकिस्तान ने जीत लिया अब ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की सीरीज देखना काफी दिलचस्प होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी फॉर्म में है और पकिस्तान की टीम का फॉर्म ऊपर निचे हो रहा है। इस सीरीज से पहले पकिस्तान इंग्लैंड के साथ तीन टेस्ट मैच की सीरीज भी ०-1 से गवाई थी।
क्रिकेट की हर ताजा खबर पाए सब से पहले हमारे पेज पर। लाइक, सब्सक्राइब और शेयर करना न भूलें।
Reasource : http://www.cricketkumbh.com/england-vs-pakistan-t20-series-result-squad-scorecard/
Comments
Post a Comment