श्रीसंत की “विनाशकारी स्विंग”; पूरा क्रिकेट जगत हैरान!
हाल ही मैं श्रीसंत के ऊपर लगा सात साल के बैन की मियाद पूरी हो चुकी है। ऐसे में श्रीसंत ने एक बार फिर से मैदान में वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले सात सालो में श्रीसंत का गेंदबाजी करते हुए एक भी वीडियो सामने नहीं आया। हालाँकि श्रीसंत अपने फैंस के साथ अपने निजी जीवन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते थे। परन्तु अब बैन का समय पूरा होने पर उन्हें किसी तरह का कोई डर नहीं।
इसी वजह से हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे वो गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। श्रीसंत की गेंदबाजी पहले से भी ज्यादा खतरनाक दिख रही है। वीडियो में वह बल्लेबाज को परेशान करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी सटीक यॉर्कर का सामना करते ही बल्लेबाज अपने पैर पकड़ कर बैठ जाता है। इन स्विंग और आउट स्विंग भी श्रीसंत की खूबियां है और वो वीडियो में साफ़ नजर आ रही है।
वीडियो शेयर होते ही ट्विटर पर हैश टैग “विनाशकारी स्विंग” ट्रेंड करने लगा। क्रिकेट जगत के सभी दिग्गज और उनके फैंस ने ट्रेंड को काफी गति दी। श्रीसंत ने ट्वीट करते हुए लिखा ये वीडियो मेरी फिटनेस का सबुत है। में मैदान पर वापसी करने के लिए हर तरह से तैयार हूँ। बस इंतज़ार है तो अब चयनकर्ताओं के बुलावे का।
दूसरी तरफ केरेला क्रिकेट बोर्ड के चीफ कोच टीनू योहानन ने भी श्रीसंत की जम कर तारीफ की। गौरतलब है कि टीनू ने अपने पिछले ब्यान में कहा था कि यदि श्रीसंत अपनी फिटनेस साबित कर पाए तो वे उनके नाम पर अवश्य ही विचार करेंगे। दूसरी तरफ श्रीसंत ने भी कहा है कि वो किसी भी टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।
यदि हम श्रीसंत के करियर की बात करें तो श्रीसंत ने अभी तक कुल 53 वनडे, 10 टी 20 और 27 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमे उन्होंने वनडे करियर में कुल 75 विकेट , टेस्ट में 87 विकेट और टी 20 में सात विकेट चटकाए हैं। अपने आईपीएल करियर में श्रीसंत ने कुल 44 आंच में 40 विकेट हासिल किये हैं। ये आंकड़ा देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप न लगा होता तो शायद ये आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हो सकते थे।
गौरतलब है कि श्रीसंत के ऊपर 2013 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे। जिसकी वजह से उन पर क्रिकेट न खेलने का आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था। परन्तु इस हिम्मती खिलाड़ी ने कोर्ट के द्वारा जंग लड़ी और जीत हासिल की। बाद में प्रतिबंध घटा कर मात्र सात साल का कर दिया गया। सिर्फ केरेला क्रिकेट बोर्ड ही नहीं बल्कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी ट्वीट कर श्रीसंत के लिए एक बहुत बड़ी बोल दी है। सौरव के मुताबिक , श्रीसंत एक बहुत ही उम्दा गेंदबाज हैं , पिछले कुछ समय से उनका वक़्त खराब चल रहा था। परन्तु इस खिलाडी की हिम्मत ने इनका वक़्त बदला है और यदि इन्होने लड़ाई जारी राखी तो इनका वक़्त और भी ज्यादा अच्छा हो सकता है।
सौरव गांगुली ने कहा कि क्रिकेट के दरवाजे श्रीसंत के लिए हमेशा खुले हैं। मुझे यकीन है वो अपने दम पर इस दुनिया में फिर से जल्द ही वापिस लौटेंगे। दिग्गजों की तरह से दिए गए ब्यान श्रीसंत का मनोबल बढ़ा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल की शुरुवात में होने वाली रणजी ट्रॉफी में श्रीसंत का नाम जरूर शामिल होगा।
क्रिकेट से जुडी हर खबर जानने के लिए तुरंत लाइक और सब्सक्राइब करें हमारा पेज।
Source: http://www.cricketkumbh.com/sreesanths-destructive-swing-bowling-entire-cricket-world-shocked/
Comments
Post a Comment