जानिये क्यों किया गया जोस बटलर को तीसरे टी20 से मुकाबले बाहर!

 

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बिच खेले गए दूसरे टी20  मुकाबले के हीरो बल्लेबाज रहे जोस बटलर तीसरा और आखिरी टी20 मैच नहीं खेलेंगे।  ये खबर आते ही उनके फैंस में निराशा की लहर उमड़ पड़ी।  गौरतलब है  इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20  मैच की सीरीज इंग्लैंड में खेली जा रही है।  दो मैच इंग्लैंड जीत कर सीरीज पर कब्ज़ा बना चूका है।  अनुभवी बल्लेबाज और विकेटकीपर जोस बटलर ने दूसरे मैच में नाबाद 77  रन की पारी खेल कर टीम की जीत को लगभग सुनिश्चित कर दिया था।  

दूसरा मैच जीत कर इंग्लैंड की टीम ने टी20  श्रेणी के टूर्नामेंट में नंबर एक पर अपनी जगह बना ली है।  गौरतलब है कि इंग्लैंड ने पिछली 6 सीरीज में से पांच जीत कर ये मुकाम हासिल किया है।  ऑस्ट्रेलिया से पहले इंग्लैंड ने पकिस्तान के साथ भी टी20  सीरीज खेली , जो कि ड्रा हो गयी थी।  इसका मतलब इंग्लैंड ने पिछली 6  सीरीज में से एक में भी हार का मुँह नहीं देखा। तीसरे मैच में हार हो या जीत इसका कोई भी प्रभाव टीम की रैंकिंग पर नहीं पड़ेगा।  

यही वजह है कि बटलर तीसरा मैच नहीं खेलेंगे।  पहले खबर आयी कि टीम मैनेजमेंट ने जोस बटलर को बाहर किया है।  वो किसी नौजवान खिलाड़ी को टीम में शामिल करना चाहते हैं।  क्रिकेट प्रेमियों ने इस खबर के चलते इंग्लैंड क्रिकेट टीम मैनेजमेंट को बहुत ट्रोल किया।  हालाँकि असल में हुआ कुछ और ही था जिसे खुद जोस बटलर ने ट्वीट कर के बताया।  

दरअसल पिछले दिनों जोस बटलर ने अपने जीवन के तीस साल पुरे किये।  टीम पर काफी दबाव था नंबर एक की पोजीशन पाने का।  उसका एक ही तरीका था, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही सीरीज को जीतना।  मैनेजमेंट इस मोके को गवाना नहीं चाहती थी।  जोस बटलर ने अपने जन्मदिन पर अपील की थी कि उन्हें घर जाने का मौका दिया जाए।  वो अपने परिवार के साथ अपना ख़ास दिन बिताना चाहते हैं।  परन्तु जब मॅनॅग्मेंट ने उन्हें मामले की गंभीरता के बारे में बताया तो बटलर ने खुद ही टीम को और अपने खेल को महत्व देना ज्यादा जरुरी समझा।  

बटलर ने अपना शानदार प्रदर्शन दूसरे मैच में दिखाया और टीम को एक मजबूत स्तिथि में पहुंचा कर अपना खेल धरम पूरा किया।  मैच जीत जाने क बाद बटलर ने अपनी अर्जी दुबारा मैनेजमेंट को सौंपी।  इस बार मैनेजमेंट ने उनके घर वापसी पर कोई ऐतराज़ नहीं किया और उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी।  टीम को भी इस समय पर किसी नौजवान खिलाडी को ट्राई करने का अच्छा मौका मिल गया और जोस बटलर को भी इस बात से कोई ऐतराज नहीं।  

जोस बटलर अब घर वापसी कर चुके हैं। जोस बटलर की कमी को पूरी टीम और उनके फैंस तीसरे मैच में महसूस करेंगे। खेर हर खिलाड़ी की भी निजी जिंदगी है और उन्हें हक़ है कि वो अपने परिवार को समान महत्त्व दें।  फैंस को भी ये बात समझनी चाहिए और झूठी खबरों पर तुरंत टिपण्णी करने से बचना चाहिए।  

बने रहिये हमारे साथ और पायें  क्रिकेट जगत से जुडी हर खबर सब से पहले।  अभी लाइक और सब्सक्राइब करें हमारा पेज।

Resource : http://www.cricketkumbh.com/know-why-jose-butler-was-out-from-the-third-t20-match/

Comments

Popular posts from this blog

IPL 2020 : दोस्ती ने रोका आश्विन को फ्रिंच की विकेट लेने से; फैंस ने लिया आड़े हाथ!

DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराते हुए अंक तालिका पर नंबर वन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही दिल्ली कैपिटल्स!

श्रीसंत की “विनाशकारी स्विंग”; पूरा क्रिकेट जगत हैरान!