लसिथ मलिंगा ने भी की घर वापसी नहीं खेलेंगे आईपीएल 2020!
मुंबई इंडियंस के स्टार बॉलर लसिथ मलिंगा साल 2020 का आईपीएल नहीं खेलेंगे। गौरतलब है कि पूरी दुनिया में कोवीड-१९ का कहर मंडरा रहा है। इस दौरान आईपीएल टूर्नामेंट का होना भी अपने आप में काफी आश्रयचकित है। आईपीएल 2020 की घोषणा होने के तुरंत बाद ही क्रिकेट प्रेमियों में ख़ुशी की लहर उमड़ गयी। परन्तु अब एक एक करके स्टार प्लेयर्स घर वापसी कर रहे हैं तो ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि महत्वपूर्ण प्लेयर्स की मौजूदगी के बिना टीम्स कैसा प्रदर्शन कर पाएंगी। पहले सुरेश रैना ने अपने निजी कारणों की वजह से आईपीएल 2020 को अलविदा कहा। अभी रैना की वापसी की खबर को ही क्रिकेट प्रेमी भूल नहीं पाए थे तभी कल 2 सितम्बर 2020 को लसिथ मलिंगा की वापसी की खबर ने क्रिकेट जगत में फिर एक बार निराशा का माहौल बना दिया।
गौरतलब है कि लसिथ मलिंगा पिछले कई सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे है और अपने निरंतर उच्चतम प्रदर्शन की वजह से काफी वाह वाही बटोरी। आईपीएल हिस्ट्री में सब से ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान भी मलिंगा के नाम ही दर्ज है , जिन्होंने 122 मैच में 170 विकेट हासिल किये। आईपीएल 2019 में विजेता बानी मुंबई इंडियंस के फाइनल मैच की जीत में मलिंगा ने अहम् भूमिका निभाई थी। आईपीएल 2019 के फाइनल मैच की अंतिम बॉल पर मलिंगा ने चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बल्लेबाज शार्दुल ठाकुर की विकेट लेकर फाइनल में टीम की जीत दर्ज करवाई।
मलिका की उपलब्धियों की सूचि काफी लम्बी है , जिसमे से आईपीएल 2019 के 12 मैच में 16 विकेट लेकर , आईपीएल 2019 में भी सब से विकेट लेने का कीर्तिमान भी शामिल है। मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अम्बानी ने मलिंगा के फैसले पर उनका साथ दिया। पर सब से बड़ी चुनौती ये थी कि आखिर मलिंगा नहीं तो कौन। बहुत सोच विचार कर बोर्ड ने ऑस्ट्रेलियाई फ़ास्ट बॉलर जेम्स पैटीनसन को चुना।
आकाश अम्बानी ने अपनी घोषणा में कहा ” मलिंगा मुंबई इंडियंस के सब से शक्तिशाली स्तम्भ में से एक हैं। हम उनके फैसले का स्वागत करते है , उन्होंने इस महामारी के दौरान श्रीलंका में अपने परिवार के पास रहना उचित समझा। जेम्स पैटीनसन हमारी जरूरतों और यू. ऐ. ई. के मैदान के हिसाब से सब से सही विकल्प हैं। आईपीएल 2020 में जेम्स पैटीनसन मलिंगा का स्थान लेंगे और हम उम्मीद करते हैं उनके हमेशा की तरह लाजवाब प्रदर्शन की। विगत शुक्रवार मलिंगा का जन्मदिन था और उन्होंने अपने जीवन के सेंतीस साल पुरे किये। उनके इस फैसले का समर्थन पूरी टीम और मैनेजमेंट की तरफ से उनके जन्मदिन का तोहफा है”।
जेम्स पैटिंसन अपनी तेज गति और सटीक लाइन लेंथ की वजह से जाने जाते हैं। परन्तु ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि वो टीम में मलिंगा की कमी पूरी कर पाएंगे या नहीं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी मलिंगा के फैसले का स्वागत किया परन्तु साथ ही साथ यह चिंता भी व्यक्त की कि टीम को उनकी कमी का एहसास जरूर होगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा , हमें नए विकल्प ढूंढने का भी मौका मिला है। उम्मीद करते हैं हम मलिंगा जैसा शानदार खिलाडी ढूंढ पाएं।
क्रिकेट जगत की हर ताजा खबर और अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Source :http://www.cricketkumbh.com/lasith-malinga-ruled-out-ipl-2020-for-personal-reason/
Comments
Post a Comment