आईपीएल 2020 : कप्तान कोहली ने चेक की गेंदबाजों की काबिलियत!
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी आक्रामक बैटिंग के लिए जाने जातें हैं। कई बार वो फील्ड पर मस्ती और मजाकिया अंदाज में भी नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा कल शाम की प्रैक्टिस सेशन में भी देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की मैनेजमेंट ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे विराट, यजुवेन्द्र्र चहल, एबी डेविलियर्स और अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर कूदते और नाचते हुए दिखाई दिए।
विराट का ये अंदाज दिखा रहा था कि वो टीम की तैयारियों से कितने खुश हैं। दरअसल हुआ ये कि टीम के गेंदबाजी के कोच एडम ग्रिफिथ ने सभी गेंदबाजों को एक चैलेंजे दिया। चैलेंजे के मुताबिक सभी गेंदबाजों को 10 -10 गेंद यॉर्कर फेकनी थी। हर यॉर्कर बिलकुल सटीक होनी चाहिए। सभी गेंदबाजों ने कोच का चैलेंजे स्वीकार किया और हैरानी की बात है कि सभी गेंदबाज विजयी रहे। विराट पहले तो उन्हें देख रहे थे और जैसे ही आखिरी गेंदबाज ने अपनी आखिरी बॉल भी सटीक यॉर्कर फेंकी उसके तुरंत बाद विराट ख़ुशी से उछल पड़े और टीम के साथ मैदान पर ही नाचने लगे।
विराट का मानना है कि उनका ये अंदाज टीम का मनोबल बढ़ाता है। विराट ने कहा कि शुरुवाती दिनों में सभी खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में काफी दिक्कत हुयी। थ्रो फेकने में और गेंदबाजी करते हुए हमने कंधो में खिचाव महसूस किया। पर अभी टीम काफी लय में वापिस आ चुकी है। विराट ने कहा कि पांच महीनो बाद हमने यूएई में ट्रेनिंग शुरू की। ऐसे मैं टीम को समय की जरुरत थी। और हम सब ने पूरी टीम को अधिक से अधिक समय देने का फैसला किया। विराट अब खुश हैं कि टीम लय हासिल करने के काफी करीब है। विराट ने अपने ब्यान में आगे कहा कि उनकी टीम संतुलित तरीके से आगे बढ़ी है। हमने अपने शरीर को अनावश्यक कष्ट दिए बिना फिर से लय हासिल की है। हमारा मकसद बस इतना सा था कि आईपीएल शुरू होने से पहले मानसिक और शारीरिक तोर पर फिट होना है और इसके लिए हमने सात दिनों में मात्र 4 प्रैक्टिस सेशन रखे।
कोहली के मुताबिक पूरी टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। यदि हम विशेष तोर पर कोहली की बात करें तो आईपीएल के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। विराट ने आरसीबी के लिए अभी तक कुल 177 मैच खेले हैं और उनके नाम पर कुल 5412 रन हैं। विराट के नाम पर 2016 आईपीएल में सब से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। विराट ने 2016 में कुल 977 रन बनाये जिसमे चार शतक भी शामिल हैं। आईपीएल इतिहास में सब से ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी विराट के नाम दर्ज है। हालाँकि रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने पिछले कुछ सीजन में ख़ास प्रदर्शन नहीं क्या है। इस साल विराट के मुताबिक टीम शानदार प्रदर्शन करने के लिए बिलकुल तैयार है। अब टीम की तैयारी कितनी है ये तो 21 सितम्बर को ही पता चल पायेगा।
आईपीएल से जुडी पल पल की अपडेट जानने के लिए तुरंत लाइक और सब्सक्राइब करें हमरा पेज।
Source :http://www.cricketkumbh.com/captain-kohli-ability-to-check-bowlers/
Comments
Post a Comment