आईपीएल 2020 ; कमेंट्री पैनल का एलान, नहीं मिली संजय मांजरेकर को जगह!
कोरोना महामारी के बिच में इस साल का आईपीएल काफी खास होने वाला है। सब से खास बात ये है कि इस साल स्टार स्पोर्ट नेटवर्क और हॉटस्टार ने लाइव प्रसारण की जिम्मेवारी ली है और इन दोनों प्लेटफार्म ने तय किया है कि इस साल आईपीएल की कमेंट्री विभिन्न भाषाओ में करवाई जाए। गौरतलब है कि इस साल आईपीएल यूएई में खेला जायेगा।
कोरोना महामारी की वजह से इस साल आईपीएल का आयोजन भारत में नहीं हो सका। इस से पहले 2014 में भी आईपीएल के कुछ मैच यूएई में खेले गए थे। 19 सितम्बर को आईपीएल का आगाज हो जायेगा और ये खेल का त्यौहार 10 नवंबर तक चलेगा। हमेशा की तरह मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े सात बजे और दोपहर के मैच का प्रसारण साढ़े तीन बजे से किया जायेगा।
आईपीएल 2020 के शेड्यूल के मुताबिक इस साल 10 डबल हेडर मैच खेले जायेंगे और उसके बाद प्लेऑफ और फाइनल मैच की घोषणा की जाएगी। आज की ताजा खबर के मुताबिक आईपीएल मैनेजमेंट ने सभी मैच की कमेंट्री करने के लिए दिग्गज क्रिकेटर्स के नाम घोषित कर दिए हैं। इन दिग्गजों को उनकी सहूलियत भाषा के मुताबिक अलग अलग पैनल में बांटा गया है। ख़ास बात ये है कि संजय मांजेरकर जो कि एक प्रसिद्ध कमन्टेटर हैं और ज्यादातर मैच में भारत के लिए कमेंट्री करते दिखाई देते हैं, उन्हें इस पैनल में जगह नहीं मिली।
गौरतलब है कि संजय ने कुछ दिनों पहले एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने आईपीएल की टीम्स को खिलाड़ियों के अनुभव के मुताबिक एक सूचि में शामिल किया। जिसमे उन्होंने बताया कि उनके अनुसार चेन्नई सुपरकिंग्स इस साल आईपीएल की विजेता बनने की दौड़ में सब से आगे है और सनराइजेस हैदराबाद को उन्होंने सूचि में आखिरी नंबर पर रखा।
उनके इस ट्वीट का क्रिकेट जगत में काफी विरोध किया गया। विरोधियो के मुताबिक किसी को भी ये हक़ नहीं कि वो किसी टीम को अच्छा या बुरा आंक सके। खिलाड़ियों पर इस बात का दुष्प्रभाव पड़ सकता है। क्रिकेट के खेल में कोंन सा खिलाड़ी कब क्या कमाल कर दिखाए ये कोई नहीं जान सकता। ऐसे में किसी भी दिग्गज द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर शक करना सरासर गलत है। संजय एक ट्वीट कर फस गए और काफी ट्रोल हुए।
आईपीएल ने भी संजय की इस गलती को माफ़ करना उचित नहीं समझा और उन्हें कमेंट्री पैनल से बाहर कर दिया। अब शायद कोई और दिग्गज ऐसे बयानबाजी करने से बचे। आईपीएल ने संजय की गलती को माफ़ न कर के एक उदहारण सेट की है। खेर अब गौर करने वाली बात ये है कि इस साल आईपीएल का कमेंट्री पैनल काफी बड़ा है और अलग अलग भाषाओ में बांटा गया है। आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2020 के कमेंट्री पैनल पर।
इंग्लिश कमेंट्री पैनल
सुनील गावस्कर, रोहन गावस्कर, हर्षा भोगले, दीप दासगुप्ता, मुरली कार्तिक, मार्क निकोलस, केविन पीटरसन, इयान बिशप, साइमन डोल, कुमार संगकारा, जेपी ड्यूमिनी, लिसा स्थेलकर, डेरेन गंगा, पोमी बांगवा, माइकल स्लेटर, शिवा रामाकृष्णन, अंजुम चोपड़ा और डैनी मॉरिसन।
हिंदी कमेंट्री पैनल
आकाश चोपड़ा, इरफान पठान, आशीष नेहरा, निखिल चोपड़ा, जतिन सप्रू, अजीत आगरकर, संजय बांगड़ और किरण मोर।
तमिल कमेंट्री पैनल
आर मुथुरमण, राधाकृष्णन श्रीनिवासन, बी बालाकृष्णन, के. वी. नारायणन, आरजे बालाजी, अभिनव मुकंद, एस रमेश, एस बद्रीनाथ, हेमंग बादानी और कृष्णामाचारी श्रीकांत।
हिंदी के दर्शको के लिए आकाश चोपड़ा पसंदीदा कॉमेंटेटर के रूप में जाने जाते हैं। आकाश चोपड़ा मैदान में जिस तरह मजाकिया अंदाज़ में दिखा करते थे उसी तरह कमेंट्री बॉक्स में भी मस्ती का माहौल कायम रखते हैं। दूसरी तरफ तमिल भाषा सुनने वाले लोगो के लिए कृष्णामाचारी श्रीकांत पसंदीदा रहेंगे। अंग्रेजी भाषा समझने वाले लोग सुनील गावस्कर की आवाज और मस्ती का भरपूर आनंद उठा पाएंगे।
अब मात्र तीन दिन बचे हैं आईपीएल के आगाज में। सभी टीम्स और आईपीएल मैनेजमेंट ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। अब तो बस 19 सितम्बर का इंतज़ार है। कोरोना महामारी के बिच आईपीएल क्या नया अंदाज़ लेकर पेश होता है ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा।
आईपीएल से जुडी पल पल की खबर जानने के लिए तुरंत लाइक और सब्सक्राइब करें हमारा पेज।
Comments
Post a Comment