संजय मांजेरकर के मुताबिक धोनी जीत सकते हैं आईपीएल 2020 की ट्रॉफी!

आईपीएल 2020 जैसे जैसे नजदीक आ रहा है , दर्शको का उत्साह बढ़ता ही जा रहा।  ऐसा माना जा रहा है कि इस बार टीवी पर आईपीएल देखने वालो की संख्या रिकॉर्ड तोड़ सकती है , क्यूंकि कोरोना की वजह से कोई भी स्टेडियम में जाकर मैच नहीं देख पायेगा।  19  सितम्बर को अब मात्र 14  दिन ही बचे हैं पर जैसे जैसे ये तारीख नजदीक आ रही , क्रिकेट एक्सपर्ट्स के ब्यान क्रिकेट जगत में खलबली मचाने का काम कर रहे हैं।  इस बात में कोई शक नहीं कि हर बार की तरह सभी आठों टीमें ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाने के लिए जी-जान लगाने वाली हैं।  परन्तु क्रिकेट जगत के कुछ दिग्गज हस्तियों ने अभी से ही अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया है कि इस बार का आईपीएल कौन जीतने वाला है , उनमे से एक हैं पूर्व क्रिकेटर संजय मांजेरकर , जिन्होंने पिच के अनुसार अभी ही भविष्यवाणी कर दी कि इस बार का आईपीएल एम् एस धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स जीतने वाली है।  

गौरतलब है कि इस बार आईपीएल यूऐई में खेला जायेगा जहा गर्मी बहुत है।  इस कारण से पिच काफी धीमी रहेगी।  इस अनुसार ये तो जाहिर हो चूका है कि पूरा आईपीएल बल्लेबाजों के ऊपर निर्भर रहने वाला है।  इस बात के मद्देनजर संजय मांजेरकर ने आज ट्वीट कर आठों टीमों को एक क्रम तैयार किया है।  जिसमे उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को पहला स्थान दिया है।  इसका कारण उन्होंने बताया कि टीम में बहुत से अनुभवी बल्लेबाज हैं और सब तीस के ऊपर हैं। एम् इस धोनी इस टीम का बड़ा नाम हैं जिनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है।  सुरेश रैना इस साल आईपीएल नहीं खेलेंगे पर शायद उनकी कमी टीम को न खले।  क्यूंकि पूरी टीम अनुभवी खिलाड़ियों से भरी पड़ी है।  

संजय के हिसाब से ट्रॉफी की दूसरी हकदार किंग्स एलेवेन पंजाब की टीम हो सकती है , जिसमे क्रिस गेल , केएल राहुल जैसे धुआँधार बल्लेबाज हैं।  संजय के मुताबिक ये दोनों बल्लेबाज लम्बी रेस के घोड़े साबित हो सकते हैं इस तरह की धीमी पिच पर।  तीसरा स्थान संजय ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया है।  हालांकि इस टीम में भी कई दिग्गज  बल्लेबाज शामिल हैं , जिनमे  से  शिखर  धवन , पृथिव शा, श्रेयश अय्यर , आजिंक्य रहाणे बड़े नाम हैं।  परन्तु इन खिलाड़ियों के पास चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के अनुसार काम अनुभव है।  रोहित शर्मा की टीम चार बार आईपीएल चैंपियन रह चुकी है , परन्तु संजय के मुताबिक़ ये टीम यूऐई  की धीमी पिच पर शायद कुछ ज्यादा कमाल न दिखा पाए।  इस टीम में सब से बड़ा नाम रोहित शर्मा का है।  उनके इलावा इस टीम में सूर्य कुमार यादव , क्विंटन डीकोक जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।  संजय मांजेरकर ने मुंबई इंडियंस को अपनी सूचि में चौथा स्थान दिया है।  

पंचावा स्थान विराट कोहली की टीम आरसीबी ने प्राप्त किया है।  आरसीबी की टीम में विराट और ऐबी डिविलियर्स के इलावा और कोई बड़ा नाम शामिल नहीं है।  शायद यही वजह रही कि आरसीबी का प्रदर्शन हर सीजन में कुछ ख़ास नहीं रहा।  अगला नाम आता है केकेआर का।  केकेआर की पूरी टीम आलराउंडर आंद्रे रसल पर निर्भर है।  उनके अलावा इस टीम में कोई और बड़ा नाम शामिल नहीं है।  संजय क़े मुताबिक हो सकता है केकेआर शायद सब से पहले टूर्नामेंट से बाहर  हो जाए , यदि आंद्रे रसेल अपना बल्लेबाजी का जलवा दिखने में नाकामयाब रहे।  संजय मांजेरकर ने सातवे नंबर पर  हैदराबाद को रखा है और आठवां स्थान राजस्थान रॉयल्स को दिया है।  इन दोनों टीमों में अनुभव की बहुत कमी है और शायद ये पहले चरण में ही टूर्नामेंट से बाहर  हो जाएँ।  

खेर ये तो सिर्फ भविष्यवाणी है।  असली रंग तो खिलाड़ियों का मैदान में ही देखने को मिलेगा।  पर संजय क़े इस ट्वीट क़े तुरंत बाद ही क्रिकेट प्रेमियों और धोनी प्रेमियों ने इस ट्वीट को बहुत पसंद किया और अब तक तो ये ट्वीट वायरल ही चूका है।  अब देखना दिलचसप होगा कि किस दिग्गज की भविष्यवाणी सही साबित होती है।  

क्रिकेट जगत की हर खबर सब से जल्दी पाने क़े लिए जुड़े रहे हमारे पेज क़े साथ।  धन्यवाद। 

Source: http://www.cricketkumbh.com/sanjay-manjrekar-ke-mutabik-dhoni-jeet-sakte-hai-ipl-2020-ki-trophy/

Comments

Popular posts from this blog

IPL 2020 : दोस्ती ने रोका आश्विन को फ्रिंच की विकेट लेने से; फैंस ने लिया आड़े हाथ!

DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराते हुए अंक तालिका पर नंबर वन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही दिल्ली कैपिटल्स!

श्रीसंत की “विनाशकारी स्विंग”; पूरा क्रिकेट जगत हैरान!