आईपीएल के इन पांच युवा खिलाड़ियों पर रहेगी सब की नजर!

 

गौरतलब है कि 19  सितम्बर से यूएई में आईपीएल का आगाज होने वाला है।  पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जायेगा।  कोरोना महामारी के बीच हुए इस साल के आईपीएल आयोजन की ख़ास बात ये भी है कि इस साल बहुत से नए चेहरे भी मैदान पर खेलते नजर आएंगे।  आईपीएल शुरू होने से पहले ही कई सारे नए चेहरों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।  इनमे से पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जिन पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं की नजर जमी है।  यदि ये खिलाड़ी आईपीएल में अपन बेहतरीन प्रदर्शन दिखा पाने में कामयाब होते हैं तो अगले साल होने वाले टी 20  वर्ल्डकप में इनकी जगह पक्की हो जाएगी।  आइए जानते हैं कौन हैं ये पांच नौजवान खिलाड़ी।  

  1. यशस्वी जयसवाल – जायसवाल इस साल आईपीएल के सब से चहेते  नए चेहरों में से एक हैं।  यशस्वी जयसवाल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन पहले भी बहुत बार कर चुके हैं।  भारतीय टीम ऐ में दोहरा शतक जड़ने वाले सब से कम उम्र के पहले बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल हैं।  ये कारनामे उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में झारखण्ड के खिलाफ खेले गए मैच में किया था।  सीमित ओवर के सब से चहेते  नए खिलाड़ी अंडर -19  वर्ल्डकप के भी सब से सफल बल्लेबाज रह चुके हैं।  उन्होंने 6  मैचों  में शानदार 400  रन बनाये।  यशस्वी जयसवाल को इस साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने 2.4  करोड़ में ख़रीदा है।  क्रिकेट फैंस और चयनकर्ता इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीद लगाए बैठे हैं।  अब देखना दिलचसप होगा कि ये नौजवान खिलाड़ी सब की उम्मीदों पर खरा उतरता है या नहीं।    
  • रवि विश्नोई लेग स्पिनर रवि विश्नोई इस श्रेणी में दूसरा नाम हैं।  रवि घरेलू तोर पर राजस्थान की टीम के लिए खेलते हैं।  इस नौजवान खिलाड़ी के नाम भी कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।  गौरतलब है कि टीम इंडिया में अभी एक लेग स्पिनर की कमी काफी महसूस की जा रही है।  ऐसे में रवि विश्नोई पर सब की नजरे टिकी होंगी।  रवि से उम्मीद लगाई जा रही है कि जिस प्रकार उन्होंने अंडर-19  वर्ल्डकप के फाइनल में लाजवाब प्रदर्शन किया और चार विकेट चटकाए , ऐसा ही कुछ वो इस साल आईपीएल में भी करें।  रवि विश्नोई को पंजाब की टीम ने दो करोड़ में ख़रीदा है।  
  • प्रियम गर्ग प्रियम गर्ग एक मध्यक्रम बल्लेबाज हैं।  प्रियम गर्ग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और अपना करियर भी उन्होंने उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी से शुरू किया था।  अपने करियर की शुरुवात में ही प्रियम गर्ग ने 10  मैच में 814 रन बनाये।  चयनकर्ताओं ने प्रियम गर्ग की प्रतिभा को सम्मान दिया और उन्हें    अंडर -19  वर्ल्ड कप टीम का कप्तान बना दिया।  प्रियम गर्ग में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।  सुरेश रैना के संन्यास के बाद इंडियन टीम को मध्य क्रम बल्लेबाज की खोज है।  ऐसा माना जा रहा है कि अगर प्रियम गर्ग आईपीएल में अपन शानदार खेल दिखाने में कामयाब हुए तो भारतीय टीम की खोज खत्म हो सकती है।  प्रियम गर्ग इस साल सनराईजेस हैदराबाद के लिए खेलेंगे।  उन्हें 1 .90  करोड़ में इस साल आईपीएल में खेलने के लिए ख़रीदा गया है।  
  • कार्तिक त्यागीअंडर 19  वर्ल्ड कप के स्टार गेंदबाज कार्तिक त्यागी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।  उनकी कला और गति ही उनके आकर्षण का कारण है।  पिछले अंडर 19  वर्ल्ड कप में देखा गया कि किस तरह उन्होंने 140  किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से गेंदबाजी कर लोगो का ध्यान अपनी तरफ खींचा और 4 महत्वपूर्ण विकेट क्वार्टेफिनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चटकाए। कार्तिक त्यागी की तीखी यॉर्कर भी चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी और आकर्षित करती है।  कार्तिक त्यागी उत्तर प्रदेश की तरफ से घरेलू मैच खेलते हैं और अंडर 19  टीम में भी इन्होने अपनी जगह पक्की कर ली है।  इस साल आईपीएल में कार्तिक त्यागी राजस्थान के लिए खेलते नजर आएंगे।  राजस्थान टीम के मालिक ने कार्तिक त्यागी को 1.3  करोड़ में ख़रीदा है।  

टॉम बैंटनहालाँकि टॉम बैंटन इंग्लैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज हैं पर इस साल आईपीएल में ये खिलाड़ी भी लोगो की नजर में रहेगा।  इसका कारण है इनके द्वारा खेली गयी पिछली पारियां।  इक्कीस साल का यह नौजवान खिलाड़ी हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।  ऐसा कहा जाता है कि ये क्रिकेट इतिहास का दूसरा एबी डिविलियर्स बन सकता है।  इन्हे कई बार डिविलियर्स की तरह 360  डिग्री पर शॉट खेलते देखा गया है।  हालाँकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गयी टी 20  सीरीज में टॉम बैंटन कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए।  परन्तु इस साल आईपीएल में कोलकाता की टीम से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।  सब से हैरानी की बात ये है कि ऐसा माना जा रहा था कि इस खिलाड़ी की बोली कम से कम पांच करोड़ लगेगी।  पर केकेआर ने इन्हे मात्र एक करोड़ के बेस प्राइस पर ख़रीदा है।  उम्मीद है कि इस साल के आईपीएल में ये खिलाड़ी अपना मूल्य बढ़ा पायेगा।

Source : http://www.cricketkumbh.com/five-young-players-of-ipl-2020/

Comments

Popular posts from this blog

IPL 2020 : दोस्ती ने रोका आश्विन को फ्रिंच की विकेट लेने से; फैंस ने लिया आड़े हाथ!

DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराते हुए अंक तालिका पर नंबर वन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही दिल्ली कैपिटल्स!

श्रीसंत की “विनाशकारी स्विंग”; पूरा क्रिकेट जगत हैरान!