डोमिनिक थिएम ने पहली बार जीता यूएस ओपन का खिताब!
वर्ल्ड नंबर – 3 के टेनिस प्लेयर डोमिनिक थिएम ने अपने करियर का पहला ग्रेंड स्लैम खिताब जीता। यूएस ओपन सिंगल्स का खिताब ख़िताब जीतने वाले भी डोमिनिक थिएम पहले खिलाडी हैं। यूएस पेन सिंगल्स का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। डोमिनिक थिएम ने अपने पहले दो सेट गवा दिए थे। दो सेट गवाने के बाद डोमिनिक थिएम ने शानदार वापसी की और अगले तीन सेट में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर खिताब अपने नाम किया। ऐसा करने वाले थिएम दूसरे खिलाड़ी बने।
इस से पहले पांचो गोंजालेज ने 71 साल पहले 1949 में ये कारनामा किया था। थिएम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में ज्वेरेव को 2-6, 4-6, 6-4, 6-3, 7-6(6) से करारी शिकस्त देकर ख़िताब अपने नाम किया। सिर्फ इतना ही नहीं, 27 साल के थिएम मात्र छह साल के करियर में यूएस ओपन का ग्रेंड स्लैम जितने वाले भी पहले खिलाड़ी बने। गौरतलब है कि थिएम इस से पहले तीन बार ग्रेंड स्लैम का फाइनल मुकाबला हार चुके हैं। और मैच के शुरुवाती दौर में ऐसा लग रहा था कि थिएम फाइनल हारने का सिलसिला इस बार भी जारी रखने वाले हैं।
हमेशा की तरह पुरे टूर्नामेंट में थिएम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। सेमी-फाइनल मुकाबले में उन्होंने 2-6, 4-6, 6-4, 6-3, 7-6(6) से हराकर दूसरे सेमी-फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। दूसरे सेमीफाइनल में उन्होंने डेनियल मेदवेदव को 6-2, 7-6, 7-6 से हरा कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस टूर्नामेंट से पहले थिएम ऑस्ट्रेलिया ओपन का फाइनल भी हार चुके हैं। इसी साल ऑस्ट्रेलिया ओपन में थिएम को वर्ल्ड नंबर – 1 नोवाक जोकोविच ने हार का सामना करवाया था।
गौरतलब है कि थिएम किसी टूर्नामनेट का ग्रेंड स्लैम फाइनल मुकाबला खेलने वाले भी सब से युवा खिलाड़ी हैं। पर हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ता था। यदि हम फाइनल की बात न कारें तो थिएम ने कई बार ऐसा कारनामा किया है जब उन्होंने शुरुवाती सेट में भले ही हार का सामना किया हो परन्तु उन्होंने मैच में शानदार वापसी की और मैच जीता।
यूएस ओपन के इस साल के टूर्नामेंट में बहुत सी चीजे पहली बार हुयी। जैसे कि 16 सालो बाद ऐसा हुआ कि नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर और राफेल नडाल किसी ग्रेंड स्लैम के फाइनल मुकाबले तक नहीं पहुँच पाए। पिछले 17 सालो में यूएस ओपन को पांचवा नया विजेता मिला है। जबकि हमेशा ही नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल ही खिताब जीता करते थे। इन दोनों ने 2004 से 2019 के बिच कुल बारह ख़िताब जीते हैं।
पहली बार यूएस ओपन का खिताब जीतने की ख़ुशी थिएम के चेहरे और व्यवहार से साफ़ झलक रही थी। अपने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें फाइनल मुकाबले का प्रेशर तो था पर वो बिलकुल भी डरे हुए नहीं थे। उन्होंने पुरे मुकाबले में अच्छा किया है और उम्मीद थी कि इस बार वो अपना ही फाइनल हारने का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो पाएंगे। मुझे उम्मीद है कि में अपना प्रदर्शन आगे भी ऐसे ही जारी रखूँगा और अपने देश के लिए और भी कई ख़िताब जीतूंगा।
यदि आप भी हैं खेल की दुनिया के दीवाने तो अभी लाइक और सब्सक्राइब करें हमारा पेज और पाए अपनी पसंदीदा खबर सब से पहले।
Source : http://www.cricketkumbh.com/dominic-thiem-wins-us-open-title-for-the-first-time/
Comments
Post a Comment