यह खिलाड़ी लेगा लसिथ मलिंगा की जगह; कप्तान रोहित ने की घोषणा!

 

गौरतलब है कि इस साल बहुत से खिलाड़ियों ने व्यकितगत कारणों का हवाला देकर आईपीएल में शामिल होने के लिए मना कर दिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स  खामे में से सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने इस साल आईपीएल न खेलने का फैसला लिया है।  वही दूसरी तरफ गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के भी स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने भी इस साल आईपीएल न खेलने का निश्चय किया है।  मलिंगा ने भी कोई विशेष कारण न बताते हुए ये कहा है कि कोरोना महामारी के समय वो अपने परिवार के पास रहना चाहते हैं।  

ऐसे में टीम्स मैनेजमेंट और कप्तान के लिए विकल्प ढूँढना काफी मुश्किल हो गया है।  क्यूंकि इन सभी खिलाड़ियों की जगह और अनुभव टीम्स के लिए काफी मायने रखती है।  खेर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एम् इस धोनी ने तो विकल्प ढूंढ लिए हैं , परन्तु मुंबई इंडियंस के कप्तान ने विकल्प ढूंढने में काफी समय लगा दिया।  मात्र दो दिन बाद मुंबई इंडियंस को चेन्नई के खिलाफ पहला मैच खेल कर आईपीएल 2020  का आगाज करना है।  ऐसे में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पहली बार प्रेस के सामने आये।  

रोहित के मुताबिक लसिथ मलिंगा की कमी टीम को काफी महसूस होगी।  ऐसा बहुत मुश्किल है कि कोई अन्य खिलाड़ी मलिंगा की जगह ले पाए।  उन्होंने मुंबई की टीम के लिए जो किया है वो अविश्वसनीय है।  उन्होंने आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड मुंबई की टीम में रहते हुए हासिल किया है।  गौरतलब है कि मलिंगा ने आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक 170  विकेट चटकाए हैं।  

ऐसे में कप्तान का भावुक होकर ये कहना कि उनकी तुलना किसी अन्य खिलाड़ी से नहीं की जा सकती, बिलकुल सही है।  रोहित के मुताबिक जब भी टीम किसी मैच में फंस जाती थी तो कप्तान मलिंगा को ही मदद के लिए बुलाते थे।  परन्तु इस साल उनके पास ऐसा कोई विकल्प नहीं है जिसे वो मलिंगा का स्थान दे पाएं।  कप्तान रोहित ने अभी भी किसी एक खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है।  प्रेस  कॉन्फ्रेंस  के दौरान रोहित ने कहा कि उनके पास जेम्स पैटिनसन, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान जैसे अनुभवी और शानदार गेंदबाज हैं।  हालाँकि ये मलिंगा का विकल्प नहीं बन सकते  परन्तु इनकी गेंदबाजी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।  

अपने बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वो हमेशा की तरह पारी की शुरुवात करना जारी रखेंगे।  रोहित ने कहा कि वो ऐसा टीम के सहयोग के साथ ही करते हैं।  रोहित ने आगे बताते हुए कहा कि बेशक आईपीएल हो या इंटरनेशनल मैच, वो हमेशा पूरी टीम की सलाह पर ही चलना पसंद करते हैं।  इत्तफाक से दोनों टीम्स ही मुझे पारी की शुरुवात करते हुए देखना चाहते हैं तो में बस उनकी बात मानता हूँ।  पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित ने एक भी विशेष नाम नहीं लिया परन्तु ऐसा माना जा रहा है मोहसिन खान रोहित की पहली पसंद हो सकते हैं।  

मोहसिन खान की गेंदबाजी का तजुर्बा पूरी दुनिया पिछले साल वर्ल्ड कप में देख चुकी है।  ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि मोहसिन ही टीम में मलिंगा की जगह लेंगे।  

आईपीएल से जुडी पल पल की खबर जानने के लिए तुरंत लाइक और सब्सक्राइब करें हमारा पेज।

Source : http://www.cricketkumbh.com/this-player-will-replace-lasith-malinga-captain-rohit-announced/

Comments

Popular posts from this blog

IPL 2020 : दोस्ती ने रोका आश्विन को फ्रिंच की विकेट लेने से; फैंस ने लिया आड़े हाथ!

DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराते हुए अंक तालिका पर नंबर वन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही दिल्ली कैपिटल्स!

श्रीसंत की “विनाशकारी स्विंग”; पूरा क्रिकेट जगत हैरान!