वीवो की पार्टनरशिप ख़तम , इंडियन कंपनी बनी आईपीएल की पार्टनर!

 


गत दिनों में चीन की तरफ से भारतीय सेना पर हमले के बाद पुरे देश में बायकाट चीन की मुहीम शुरू की गयी।  पूरा हिन्दुस्तान इस मुहीम में शामिल हुआ।  इस बीच में मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर विपक्ष ने बार- बार आईपीएल की चाइनीज कंपनी वीवो के साथ पार्टनरशिप को लेकर हमला किया। आईपीएल और वीवो पर हमला करने की सब से बड़ी वजह बने ग्रह मंत्री के पुत्र एवं बी. सी. सी. आई. के सेक्रटरी जय शाह।  विपक्ष ने अपने कटाक्षों पर हर बार ये शामिल किया कि जब ग्रह मंत्री का बेटा बोर्ड का सेक्रेटी है तो सब से पहले वो चीन की कंपनी वीवो के साथ पार्टनरशिप ख़तम करें।   वीवो कंपनी  पिछले कई सालों से आईपीएल स्पोंसर कर रही थी।  पार्टनरशिप को इतनी जल्दी ख़तम करना बहुत मुश्किल निर्णय था और सब से बड़ी मुश्किल थी एक भारतीय कंपनी को ढूँढना , जो आईपीएल को स्पोंसर कर सके।  गौरतलब है कि , इंडिया में “आत्मनिर्भर” मुहीम का आगाज हो चूका है और हर कोई यही चाहता था कि आईपीएल के लिए बी. सी. सी. आई.   एक भारतीय कंपनी को पार्टनर बनाये।  

बी सी सी आई ने कुछ दिनों पहले ही नए पार्टनर की खोज करनी शुरू कर दी थी।  गौरतलब है कि हमारे देश की बहुत से  नाम चीन कॉर्पोरेट्स ने भागीदारी के लिए आवेदन किया।  उन सभी कोपोरट्स में से कल 1 सितम्बर , 2020 को बी. सी. सी.  आई. ने आईपीएल का नया भागीदार चुन लिया।  आज सुबह 2 सितम्बर, 2020 को आईपीएल के चेयरमैन श्रीमान बृजेश पटेल ने मीडिया के सामने बताया।  बहुत सोच विचार के बाद पूरी कमेटी ने बेंगलुरु बेस्ड क्रेडिट कार्ड पेमेंट प्लेटफार्म CRED  को आईपीएल का नया भागीदार चुना है।  CRED  एक क्रेडिट कार्ड पेमेंट प्लेटफार्म के साथ साथ एक प्रशिद्ध एडु-टेक कंपनी भी है जिसने देश को डिजिटलाइज करने एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी दर्ज करवाई है।  

बृजेश पटेल ने अपनी घोषणा में कहा ” हमें ये बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है बोर्ड ने CRED  कंपनी को आईपीएल का नया भागिदार चुना है।  ये भागीदारी तीन सीजन के लिए तय की गयी है।  2020,2021  और 2022 में होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट में भागीदारी रहेगी।  गेमिंग प्लेटफार्म ड्रीम 11 आईपीएल की टाइटल स्पोंसर रहेगी इन तीन सीजन के लिए। हम उम्मीद करते है कि आईपीएल की प्रशिद्धि को और बढ़ाने में ये भागीदारी अहम् किरदार निभाएगी”।   

19 सितम्बर, 2020 से आईपीएल का आगाज होने वाला है।  इस बार आईपीएल यू. ऐ. ई.   में होगा और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मात्र सतरह दिनों में CRED  किस तरह तैयारिया करेगी और इस बार के आईपीएल का प्रतिनिधीत्व करेगी।  खेर इस खबर के आने के बाद पुरे देश में ख़ुशी की लहर उठ गयी है।  जहा एक तरफ चीन की सेना सीमा पर उत्पात मचा रही है , वहीँ दूसरी तरफ हिन्दुस्तान की सरकार उन्हें मुहतोड़ जवाब देने के साथ साथ उनकी अर्थवयवस्था पर भी हमला कर रही है।  अब देखना ये है कि इस मजबूत फैसले के बाद चीन को कितना फर्क पड़ता है।  

क्रिकेट अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ और पाए रोज की क्रिकेट न्यूज़।  

Source :http://www.cricketkumbh.com/vivo-ki-partnership-khatam-indian-company-bani-ipl-ki-partner/

Comments

Popular posts from this blog

IPL 2020 : दोस्ती ने रोका आश्विन को फ्रिंच की विकेट लेने से; फैंस ने लिया आड़े हाथ!

DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराते हुए अंक तालिका पर नंबर वन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही दिल्ली कैपिटल्स!

श्रीसंत की “विनाशकारी स्विंग”; पूरा क्रिकेट जगत हैरान!