सी पी एल अपडेट – ट्रिनबागो नंबर वन ग्याना तीसरे स्थान पर पहुंचा !

 कैरीबियन  प्रीमियर लीग अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रही है।  इस साल के सी. पी. एल. टूर्नामेंट में ट्रिनबागो नाईटराइडर्स की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नंबर एक पर अपनी जगह बना ली है।  कल हुए मैच में भी ट्रिनबागो निगह राइडर्स ने लगातार सातवीं जीत दर्ज की।  जमैका तल्लावाह ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का निर्णय लिया।  हालांकि पिच देख कर ये निर्णय सत प्रतिशत सही था।  परन्तु नाईट राइडर्स की धुआंधार बल्लेबाजी के आगे जमैका के गेंदबाज कुछ कमाल न दिखा सके।  केलिन मुनरो की धुआँधार बल्लेबाजी और कप्तान कीरोन पोलार्ड के साथ पार्टनरशिप की बदौलत टीम ने बीस ओवर में चार विकेट खो कर 184 रन बनाये।  जिसमे से सब से ज्यादा केलिन मुनरो , 54 गेंदों पर 65 रन और कीरोन पोलार्ड ने 16 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाये।  

इन दोनों बल्लेबाजों की पार्टनरशिप ने टीम को एक मजबूत स्थान पर लेकर खड़ा कर दिया , जहां से नाईट राइडर्स को हरा पाना जमैका के लिए एक बहुत बड़ी चुनती था।  जवाबी पारी में जुमेका के स्टार बल्लेबाज आंद्रे रसल ने रन की आतिशबाजी कर नाबाद 23 गेंदों में 50 रन ठोक दिए।   एक समय ऐसा आया जब सब को लगा कि नाईट राइडर्स ये मैच हार जायेंगे।  परन्तु क्रिकेट अनिश्चता का खेल है।  जमैका की पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 165 रन ही बना पायी।  रसेल ने अपने इंटरव्यू में कहा , अगर वो क्रीज पर एक या दो ओवर पहले आये होते तो शायद आज उनकी टीम जीत जाती।  गौरतलब है कि रसेल तेरहवे ओवर में क्रीज पर आये और उन्होंने पांच चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेली।  रसेल का इलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए 41 रन जोड़े।  ट्रिनबागो की इस साल सी पी एल सीजन में ये लगातार सातवीं जीत थी।  नाईट राइडर्स ने इस सीजन में एक भी मैच में हार का सामना नहीं किया।  वही दूसरी तरफ जमैका की यह सात मैचों में चौथी हार थी।  अब नाईट राइडर्स का फाइनल में जाना लगभग तय हो चूका है।  

दूसरी तरफ एक अन्य मैच में ग्याना अमेज़ॉन वारियर्स ने बारबाडॉट्स  ट्रिडेंट्स को आठ विकेट से हराकर तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया।  बारबाडोस के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया जो की पूरी तरह गलत साबित हुआ।  उनकी टीम ने अब तक का सब से खराब प्रदर्शन किया।  बारबाडोस की टीम ने मात्र 27 रन पर आठ विकेट खो दिए।  बारबाडोस की पूरी टीम मात्र 92 रन पर सिमट गयी जिसमे से सर्वाधिक स्कोर मिशेल सेंटनेर के 36 और रशीद खान के 19 रहे।  जवाबी पारी में वारियर्स ने सिर्फ 16.4 ओवर में ही 93 रन बनाकर मैच जीत लिया।  वारियर्स की तरफ से ब्रैंडन किंग ने सर्वाधिक नाबाद 51 रन की पारी खेली।  वारियर्स के गेंदबाज ने भी अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया।  वारियर्स के तेज गेंदबाज नविन उल हक ने मात्र चौदह रन देकर चार विकेट हासिल किये , इसके साथ ही केविन सिनक्लेयर ने तरह रन देकर दो विकेट हासिल किये।  कुल मिला कर देखा जाए तो वारियर्स की पूरी टीम की मेहनत रंग लायी और और उनकी टीम आठ अंको के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर पहुँच गयी।  

सी पी एल के हर मैच का जाने पूरा ब्यौरा हमारे पेज पर।  जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद।

Source :http://www.cricketkumbh.com/cpl-latest-updates-2020-trinbago-first-number-and-guyana-is-third-number/

Comments

Popular posts from this blog

IPL 2020 : दोस्ती ने रोका आश्विन को फ्रिंच की विकेट लेने से; फैंस ने लिया आड़े हाथ!

DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराते हुए अंक तालिका पर नंबर वन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही दिल्ली कैपिटल्स!

श्रीसंत की “विनाशकारी स्विंग”; पूरा क्रिकेट जगत हैरान!