हरभजन ने भी छोड़ा टीम का साथ सीएसके का पलड़ा हुआ और ज्यादा हल्का!
चेन्नई सुपरकिंग्स की मुसीबते थमने का नाम नहीं ले रही। पहले टीम के ग्यारह सदस्य के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम को ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने की मंजूरी नहीं मिली। यह तय हुआ के टीम को चौदह दिनों के लिए क्वारंटीन किया जायेगा और कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद ही टीम को ट्रेनिंग करने की इजाजत दी जायेगी। अगले हफ्ते क्वारंटीन पीरियड समाप्त हो रहा है। उसके बाद टीम के दो बार कोरोना टेस्ट किये जायेंगे और दोनों बार यदि नेगेटिव रिपोर्ट आयी तो ही सीएसके की टीम इस साल आईपीएल खेल पायेगी।
अभी ये सिलसिला चल ही रहा था कि इसी बीच में सुरेश रैना की बुआ के परिवार पर हमला हुआ और उनके फूफा जी का देहांत हो गया। इस वजह से रैना ने परिवार को ज्यादा महत्त्व दिया और घर वापसी कर ली। एमएस धोनी शायद ये झटका अभी पूरी तरह बर्दाश भी नहीं कर पाए थे कि कल टीम के ऑफ स्पिनर और सब से अधिक अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी इस साल आईपीएल खेलने से मना कर दिया। हालाँकि हरभजन सिंह यूएई गए ही नहीं थे परन्तु पूरी टीम को उनका इंतज़ार था।
3 सितम्बर को उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी एक इस महामारी और मुसीबत के समय उन्हें लगता है कि परिवार को खेल से अधिक तरजीह देनी चाहिए। हरभजन ने कहा ” में जालंधर में परिवार के साथ हूँ। मैंने टीम मैनेजमेंट से इस साल आईपीएल न खेलने की परमिस्शन मांगी थी। में बहुत आभारी हूँ पूरी मैनेजमेंट का जिन्होंने मेरे फैसले का समर्थन किया और मुझे मंजूरी दी। २ करोड़ में ख़रीदे जाने वाले हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि जिंदगी में ऐसा भी वक़्त आता है जब हमारे लिए हमारा परिवार हमारी प्राथमिकता होता है। में यूऐई नहीं हूँ पर मेरा दिल और मेरे बेस्ट विशेस हमेशा मेरी टीम के साथ हैं। मैं ईश्वर से कामना करता हूँ कि इस बार सीएसके की टीम अब तक का सब से बेहतरीन प्रदर्शन करे।
गौरतलब है की एमएस धोनी ने अपने शानदार कप्तानी की बदौलत तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया है। गत वर्ष चेन्नई सुपरकिंग्स ने फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना किया। इस बार तो शायद यह लग रहा कि सीएसके की टीम आईपीएल से बिना खेले ही बाहर हो जाएगी । टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। हरभजन सिंह के आईपीएल के आंकड़े बता सकते हैं कि टीम को कितना भरी नुक्सान होगा उनकी अणुअस्त्तिथी में। हरभज सिंह ने 160 मैच में कुल 150 विकेट लिए हैं और टीम के लिए 829 स्कोर भी बनाये हैं।
जिस तरह रैना मध्यक्रम के धुआंधार बल्लेबाज थे ठीक उसी तरह हरभजन सिंह भी रन रेट पर काबू पाने में माहिर हैं। अभी तो फिलहाल कोरोना से उबरना ही टीम की पहली चुनौती है। टीम के मात्र दो खिलाड़ी दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ के इलावा सभी ग्यारह मेमेबर्स व्कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसलिए टीम को सब से पहली अपनी हेल्थ से लड़ कर जीतना है उसके बाद अपना मनोबल बढ़ाना है। सभी आठ टीमों में से सीएसके की फैन फोल्लोविंग सब से ज्यादा है और एमएस धोनी इस बात का सब से बड़ा कारण हैं। हरभजन के जाने के बाद धोनी को अब एक नया उपकप्तान भी चुनना है और अब अनुभवी स्पिन गेंदबाज। उम्मीद करते हैं कि क्वारंटीन पीरियड खत्म होने से पहले टीम अपने खिलाड़ियों की घोसणा कर देगी।
क्रिकेट जगत से जुडी हर ताजा और लाइव अपडेट सब से पहले पाने के लिए हमारा पेज लिखे और शेयर करना न भूले।
Source :http://www.cricketkumbh.com/harbhajan-ne-bhi-chhoda-team-ka-sath-csk-ka-palada-hua-or-jyada-halka/
Comments
Post a Comment