मेसी बने दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी; विराट कोहली इकलौता भारतीय नाम सूचि में!
हाल ही में स्पोर्ट्स दुनिया की सब से पसंदीदा मैगजीन फोबेर्स ने 2020 के सब से ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सब से पहला नाम अर्जेंटीना के फुटबॉल प्लेयर लियोनल मेसी का है। जिन्होंने लगातार दूसरे साल 126 मिलियन डॉलर (करीब 924 करोड़ रुपए) की कमाई कर इस सूचि में पहला स्थान प्राप्त किया है। हैरानी की बात ये है कि जहा एक तरफ कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में सब कुछ अस्त व्यस्त हुआ पड़ा है वही दूसरी तरफ मेसी की कमाई में पिछले साल के मुकाबले सिर्फ सात करोड़ की कमी हुयी है।
इस सूचि में दूसरा नाम पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का है। जिन्होंने 2020 में कुल 117 मिलियन डॉलर यानि लगभग 858 करोड़ रूपये कमाए। क्रिस्टियानो का मामला तो काफी चौंका देने वाला है। सूचि के मुताबिक ये यकीन करना मुश्किल है कि कोरोना के समय में क्रस्टियानो की कमाई पिछले साल के मुकाबले 59 करोड़ रूपये बढ़ी है।
नंबर चार पर कब्ज़ा जमाने वाले मात्र 21 साल के फ्रांस के फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने भी पूरी दुनिया को चौंका दिया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल उनकी कमाई में कुल 88 करोड़ का इजाफा हुआ है। फोबेर्स मैगज़ीन के मुताबिक पहली बार कोई निजवान खिलाड़ी टॉप 5 में अपनी जगह बना पाया है। पिछले साल 220 करोड़ रूपये की कमाई के साथ किलियन सातवे नंबर पर थे। इस साल 88 करोड़ के इजाफे की बदौलत उनकी कमाई कुल 308 करोड़ हुयी और उन्हें सूचि में चौथा स्थान दिया गया है।
तीसरे नंबर पर ब्राजील के स्टार फुटबॉलर ने कब्ज़ा जमाया हुआ है। गौरतलब है कि पिछले साल भी ब्राजील के नेमार जूनियर ने इस सूचि में तीसरा स्थान हासिल किया था। हालाँकि नेसार को इस साल करीब 66 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है परन्तु इस नुक्सान का उनका रैंकिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मैगज़ीन के मुताबिक नेसार ने इस साल 704 करोड़ की कमाई की है जो कि पिछले साल 770 करोड़ थी।
सबसे ज्यादा चौंका देने वाला नाम मिस्र के फुटबॉलर मोहम्मद सालाह का है। जिन्होंने कोरोना के समय में करीब 271 करोड़ रूपये की कमाई की है और इस सूचि में पांचवे पायदान पर पहुँच गए हैं। चौंका देने वाली बात ये है कि पिछले साल मोहम्मद ने इस सूचि में बारहवा स्थान प्राप्त किया था। महामारी की वजह से उनकी कमाई में कमी होने की शंका थी पर इन्होने पिछले साल के मुकाबले करीबन 87 करोड़ रूपये ज्यादा की कमाई की है।
यदि हम भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो एकमात्र विराट कोहली ही टॉप 100 की सूचि में अपना नाम दर्ज करवा पाने में सफल हुए हैं। इस साल विराट 66 वे नंबर पर अपना कब्ज़ा जमाये हुए हैं। मैगज़ीन के मुताबिक विराट ने इस साल विराट ने कुल 26 मिलियन डॉलर यानी 196 करोड़ रूपये की कमाई की है। विराट ने पहली बार 2017 में 177 करोड़ रूपये की कमाई की बदौलत 100 वे स्थान पर कब्ज़ा किया था। हर साल तरक्की करते हुए 2020 में विराट ने 66वे स्थान तक पहुँचने में कामयाबी हासिल की है।
दुनिया की सब से पसन्दीदा मैगज़ीन फोबेर्स के द्वारा तैयार की गयी सूचि में भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल होना पुरे देश के लिए गर्व की बात है। खेल जगत से जुडी हर खबर पर रखे अपनी पेनी नजर। तुरंत लाइक और सब्सक्राइब करें हमारा पेज और पाए अपनी पसंदीदा खबरे सब से पहले सब से तेज।
Comments
Post a Comment