नाईट राइडर्स ने लगातार आठवा मैच जीता, वारियर्स पहुंचे दूसरे स्थान पर!

 

इस साल  सीपीएल खिताब नाईट राइडर्स के खामे में जाने वाला है।  यह बात लगभग जगजाहिर हो चुकी है।  पर वारियर्स नाईटराइडर्स की टीम को कड़ी चुनौती देने वाले हैं।  जिस तरह के आकंड़े अभी तक सामने आये है उस से तो यही लग रहा कई फाइनल में यही दो टीमें पहुंचेगी।  ३ सितम्बर 2020 को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने अपना आठवा मैच सेंट कीटस के साथ खेला और टीम की धुआँधार बल्लेबाजी की बदौलत कीटस को 59  रनो की करारी शिकस्त दी।  नाईट राइडर्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर कुल 174  रन बनाये।  सलामी बल्लेबाज लैंडल सिमंस ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए 63  गेंदों में 96  रन बनाये।  सिमंस की इस बड़ी पारी में सात चोक्के और छह छक्के शामिल थे।  कप्तान ने जीत का पूरा श्रेय सिमंस की बल्लेबाजी को दिया।  खेर ये कहना गलत होगा कि सिर्फ एक प्लेयर ने मैच जीता दिया।  नाईटराइडर्स के गेंदबाजों ने भी अपना हुनर दिखाया और नेविस की टीम को मात्र 115 रनो पर ही समेत दिया।  भारतीय स्पिनर परवीन ताम्बे ने चार ओवर में मात्र बारह रन देकर सिल्वा का महत्वपूर्ण विकेट लिया।  सिक्कंदर रजा ने बेहतरीन गेंदबाजी का जलवा दिखाया और चार ओवर में मात्र 13  रन देकर तीन विकेट चटकाए।  

 ब्रावो की पारी भी शानदार रही जिसमे उन्होंने 36 रन बनाकर सिमंस के साथ 130 रनो की साझदारी की।  जवाबी पारी में सेंट कीटस के सिर्फ दो  बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुँच पाए।  क्रिस लीन ने 34  और डासिलवा ने 21 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया।  यदि ये दो बल्लेबाज भी न चल पाते तो शायद पूरी टीम मिलकर सो रन भी न बना पाती।  लगातार आठवा मैच जीतने के बाद टीम नाईटराइडर्स ने अपनी जगह सूचि में पहले नंबर पर बनाई हुयी है।  नाईटराइडर्स का फाइनल में जाना भी इसी के साथ तय हो चूका है।  दूसरी तरफ एक अन्य मैच में वारियर्स ने सेंट लुसिया को हराकर सूचि में दूसरे स्थान पर कब्ज़ा कर लिया।  

 अमेज़ॉन वारियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया।  पिच के हिसाब से ये निर्णय बिलकुल सही साबित हुआ।  पिच गीली होने के कारण गेंद काफी तेज गति से घूम रही थी।  जिसका पूरा फायदा वारियर्स के गेंदबाजों ने उठाया और लुसिया की पूरी टीम को मात्र 109  रनो पर पवेलियन वापिस भेज दिया।  सलामी बल्लेबाज राकीम ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और मात्र 13  गेंदों में दो चोक्के और दो छक्के जड़ दिए।  21  रन बनाकर राकीम पवेलियन वापिस लोट गए और उसके बाद लगातार लुसिया के विकेट्स झड़ते गए और पूरी टीम ने मिलकर 110  रनो का लक्ष्य वारियर्स को दिया।  

हालाँकि  पिच का फायदा लुसिआ के गेंदबाजों को भी मिला , परन्तु शिमरॉन हटमेयर की अर्धशतकीय पारी के आगे गेंदबाज टिक न पाए और खिलाड़ी ने मात्र 36  गेंदों में 56 रन थोक दिए।  टीम की जीत यही से सुनिचित हो चुकी थी।  हटमेयर के आउट होने के बाद अगले खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 37  गेंद शेष  रहते हुए मैच पर कब्ज़ा कर लिया।  यह मैच वारियर्स का सीपीएल का दसवा मैच था जिसे जीत कर टीम नो अंको के साथ दूसरे नंबर पर पहुँच गयी है।  एक तरफ नाईट राइडर्स फॉर्म में है दूसरी तर्ज वारियर्स भी अपने हर मैच अब जीत रही है।  यदि फाइनल में वारियर्स का मुकाबला नाईट राइडर्स से हुआ तो मैच काफी रोमांचक हो सकता है।  

क्रिकेट से जुडी किसी भी खबर को सब से पहले पाएं हमारे पेज पर।  लिखे और शेयर करना न भूलें।

Source : http://www.cricketkumbh.com/knight-riders-win-eighth-consecutive-match-warriors-reach-second-position/

Comments

Popular posts from this blog

IPL 2020 : दोस्ती ने रोका आश्विन को फ्रिंच की विकेट लेने से; फैंस ने लिया आड़े हाथ!

DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराते हुए अंक तालिका पर नंबर वन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही दिल्ली कैपिटल्स!

श्रीसंत की “विनाशकारी स्विंग”; पूरा क्रिकेट जगत हैरान!