आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली और रोहित शर्मा का धमाल; देखिये पूरी लिस्ट!
विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, यह हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में रिलीज़ हुई आईसीसी वनडे रैंकिंग की सूचि में बोला गया है। गौरतलब है कि पिछले साल भी कोहली का स्थान इस सूचि में नंबर एक पर था। हालाँकि कोरोना महामारी की वजह से इस साल कोई भी खिलाड़ी ज्यादा मैच नहीं खेल पाया है , परन्तु भारतीय कप्तान विराट कोहली और हिट मैन रोहित शर्मा की रैंकिंग पर इस का कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
भारतीय कप्तान इस वर्ष भी 871 पॉइंट्स के साथ सूचि में शीर्ष स्थान पर विराजमान हैं। दूसरी तरफ रोहित शर्मा भी 855 अंक से साथ अपनी जगह पर कायम हैं। सूचि में उनका स्थान दूसरे नंबर पर है। कोरोना काल में भारतीय टीम ने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। परन्तु काफी अन्य देशो की टीम्स ने पिछले कुछ दिनों में काफी सीरीज खेली हैं। गौरतलब है कि अभी हाल ही में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे और तीन टी 20 क्रिकेट मैच की सीरीज खेली गयी है। हालाँकि पाकिस्तान ने वनडे सीरीज जीत ली परन्तु पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जीत का कोई फायदा नहीं मिला।
दूसरी तरह यॉर्कशर के बोयरेस्टो ने भी दूसरी बार शीर्ष दस में अपना स्थान बनाया है। हाल ही में हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने कुल 196 रन जोड़े। सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने 112 गेंदों पर शानदार 126 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत इंग्लैंड के उम्दा बल्लेबाज बोयरेस्टो ने सूचि में आठवां स्थान प्राप्त किया है। इस से पहले बोयरेस्टो 2018 में आईसीसी वनडे रैंकिंग में नौवां स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के गलने मैक्सवेल को भी हाल ही में ठोके गए शतक की बदौलत रैंकिंग में काफी उछाल प्राप्त हुयी है। मैक्सवेल ने अपनी बेहतरीन पारी की बदौलत पांच पायदान की उछाल ली और अब सूचि में 26 वे स्थान पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है। इनके अलावा अलेक्स केरी को भी सीरीज का काफी फायदा हुआ और इन्होने 11 पायदान की छलांग लगाई। केर्री अपने करियर के सर्वर्श्रेष्ठ 28 वे स्थान पर विराजमान हैं।
यदि बात गेंदबाजों की रैंकिंग की हो तो इसमें भी भारतीय खिलाड़ी ने ही शीर्ष स्थान पर कब्ज़ा जमाया हुआ है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गत वर्ष की तरह इस साल भी सूचि में टॉप पर हैं। इनके अलावा न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने भी अपना दूसरा स्थान कायम रखा हुआ है। इंग्लैंड के हरफनमौला गेंदबाज क्रिस वोक्स इस साल सब से ज्यादा उछाल मारने वाले गेंदबाज बने। क्रिस अपने करियर के सर्वर्श्रेष्ठ रैंकिंग के पायदान पर पहुँच चुके हैं। उन्होंने तीन पायदान की उछाल लेकर सूचि में चौथे स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया है। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी इंग्लैंड के साथ सीरीज खेलने का काफी फायदा मिला और इस साल उन्होंने पुनः शीर्ष दस में अपनी जगह बनाई। गौरतलब है कि जोश गत दो वर्षो से पन्द्रहवे स्थान पर थे। परन्तु अपनी लाजवाब गेंदबाजी की बदौलत वो इस साल आठवे स्थान पर अपना कब्ज़ा करने में कामयाब रहे हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया सब से ज्यादा वर्ल्डकप जितने वाली टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत सुपर लीग की पहली सीरीज में 20 अंक जुटाए हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल के तुरंत बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होना है। भारतीय स्टार बल्लेबाज वनडे रैंकिंग में तो शीर्ष स्थान पर अपना कब्ज़ा जमाये हुए हैं। परन्तु पिछले कुछ समय से विराट की टी 20 रैंकिंग पर काफी फर्क पड़ा है। ऐसे में विराट के पास मौका होगा कि वो अपनी टी 20 रैंकिंग में भी कुछ सुधार ला पाएं। खेर अभी तो उसके लिए काफी समय है , उस से पहले क्रिकेट प्रेमी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के जलवे आईपीएल में देखने के लिए बेकरार हैं।
खेल जगत से जुडी हर ब्रेकिंग न्यूज़ जानने के लिए तुरंत लाइक और सब्सक्राइब करें हमारा पेज।
Comments
Post a Comment